मैहर में बस स्टैण्ड, रिंग रोड, शहर के अंदर और बाहर के होंगे अलग-अलग ऑटो

सतना। मैहर कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न सडक सुरक्षा समिति की बैठक में मैहर में एक बड़ा बस स्टैण्ड बनाने की आवश्यकता बताई। इसके लिए आस-पास बड़ी जगह चिन्हित कर बस स्टैण्ड के अलावा रिंग रोड का निर्माण कराया जाना चाहिए।

बैठक में सांसद गणेश सिंह ने कहा कि मैहर जिले के प्रमुख मार्ग पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने की आवश्यकता है। जिसमें तिलौरा, नादन, बरहिया, जरियारी एवं मैहर से झुकेही के बीच टीम बनाकर इन स्थानों का निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करे। मैहर से झुकेही के बीच कई जगह ऐसी है, जहां सड़क में दरारें आ चुकी है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। एमपीआरडीसी मैहर से बरही, डेल्हा, भदनपुर घाटी में आये दिन दुर्घटनायें हो रही है इन स्थानों में भी ब्लैक स्पॉट देखे। मैहर शहरी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के अवैध पार्किंग की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसे सुधारने के लिए ऑटो रिक्शा के पार्किंग की जगह रेलवे स्टेशन से मंदिर के बीच अलाउद्दीन तिराहा एवं हाउसिंग बोर्ड बस स्टैण्ड के पास जगह चिन्हित कर ऑटो स्टैंड बना दे। ताकि सड़क किनारे ऑटो खड़ा न कर सके। साथ ही साथ ऑटो रिक्शा के अलग-अलग जोन बना दे। ग्रामीण अंचल से आने वाले ऑटो रिक्शा को शहर के बाहर रोका जाए एवं शहरी ऑटो शहर के बाहर न जाए और इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जानी चाहिए।

Next Post

IPL: MI vs SRH सट्टा खेलते सटोरिया पकड़ाया

Thu Apr 24 , 2025
जबलपुर।‌ शताब्दीपुरम में आईपीएल क्रिकेट मेैच मुम्बई वर्सेस हैदराबाद के मैच पर हार जीत का दांव लग रहा था जिसकी भनक लगते ही क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आनलाईन क्रिकेट का सट्टा खेलते सटोरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से मोबाईल एवं 15 हजार रूपये नगद जप्त […]

You May Like