क्राईम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्कर को पकड़ा, 53.39 ग्राम ड्रग्स जब्त

इंदौर. शहर में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई कर एमडी की सप्लाई में लगे आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से 53.39 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी से एक सफेद स्कूटी सहित 6 लाख का मश्रूका बरामद किया है.

एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में नशे के खिलाफ सख्ती के तहत क्राइम ब्रांच लगातार दबिश दे रही है. इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम को पत्थर गोदाम रोड स्थित शासकीय पशु चिकित्सालय के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी के साथ खड़ा मिला खजराना में रहने वाला अमजद पिता जाफिर बेग पूछताछ के दौरान युवक घबराया, जिस पर उसे रोका, तलाशी में उसके पास एमडी बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से 5 लाख 50 हजार रुपए कीमत की 53.39 ग्राम ड्रग्स और एक सफेद स्कूटी जब्त की है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह एमडी सस्ते दामों पर खरीदकर शहर के नशे के आदी युवाओं को अधिक कीमत पर बेचता था. इसी सप्लाई चैन के तहत वह माल लेकर ग्राहकों से मिलने पहुंचा था. क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2025 में अब तक 100 से अधिक कार्रवाइयां कर 170 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनसे 4 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक का अवैध माल जब्त किया जा चुका है, बावजूद इसके नशे का नेटवर्क शहर में लगातार सक्रिय बना हुआ है.

Next Post

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कैरिबियाई सागर में नाव पर किये गये दूसरे हमले का किया बचाव

Wed Dec 3 , 2025
वाशिंगटन, 03 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस साल की शुरुआत में कैरेिबियाई सागर में कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जा रही एक नाव पर दोबारा किये गये हमले का बचाव किया। द वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने शुक्रवार को खबर दी थी कि श्री हेगसेथ […]

You May Like