अभिषेक ने तूफानी शतक के साथ बनाये कई रिकार्ड

मुम्बई (वार्ता) भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजो के छक्के छुड़ाते हुए रविवार को कई रिकार्ड अपने नाम किये।

आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक ने छक्कों की बारिश करते हुए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में दूसरा सबसे तेज शतक जमाया है। उन्होंने 37 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह उनका दूसरा टी-20 शतक है। इससे पहले भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 35 गेंदों में यह कारनामा किया था।

अभिषेक ने इससे पहले मात्र 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो टी-20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वर्ष 2007 में अभिषेक गुरु युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।

अभिषेक ने आज के मैच में 13 छक्के लगाकर भारत के लिए एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा के 10 छक्कों के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।

Next Post

हीली डब्ल्यूपीएल 2025 में नहीं खेलेंगी

Mon Feb 3 , 2025
सिडनी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली दाएं पैर में खिंचाव की चोट के कारण आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में नहीं खेल पाएंगी। उनके भारत में होने एकदिवसीय विश्वकप में खेलने को लेकर भी संशय हैं। हीली ने डब्ल्यूपीएल में न खेलने की पुष्टि करते […]

You May Like