सिडनी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली दाएं पैर में खिंचाव की चोट के कारण आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में नहीं खेल पाएंगी। उनके भारत में होने एकदिवसीय विश्वकप में खेलने को लेकर भी संशय हैं।
हीली ने डब्ल्यूपीएल में न खेलने की पुष्टि करते हुए कहा, “दुर्भाग्य से मुझे कुछ महीनों का समय मिला है, इसलिए मैं इससे बेहद निराश हूं। लेकिन साथ ही मैं थोड़ा सा समय पाकर भी खुश हूं और अपने शरीर को ठीक करने का प्रयास करूंगी। शायद 18 महीने मेरे लिए सचमुच बहुत निराशाजनक रहे हैं।”
आगामी एकदिवसीय विश्वकप को लेकर उन्होंने कहा, “आप खेलकर स्वयं को ठीक कर लेते हैं और कुछ गलत हो जाता है। इसलिए मैं बस कुछ चीजों पर ध्यान दे रही हूं कि कैसे मैं बेहतर हो सकती हूं। शायद कुछ क्षेत्रों में थोड़ा और अनुशासित हो सकती हूं तथा यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं विशेष रूप से उस एकदिवसीय विश्वकप के लिए ठीक हो जाऊ। सर्दियों में बहुत सी लड़कियों के लिए बहुत अधिक क्रिकेट नहीं होने के कारण यह बहुत बड़ा बोझ होने वाला है। इसलिए बस चीजों को सही करने के लिए प्रबंधन करना है। लेकिन मैं थोड़ी देर के लिए अपने पैर बर्फ की बाल्टी में डालने का इंतजार कर रही हूं।”
उल्लेखनीय है कि हीली पिछले पांच महीनों से चोटों से परेशान रही हैं।
