केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भस्मारती कर अंगारेश्वर में कराई पूजा

उज्जैन। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को उज्जैन आए। इस दौरान उन्होंने अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचकर भस्मारती की। इसके बाद मंत्री प्रधान परिवार के संग प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर भी गए जहां दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मंत्री प्रधान लगभग दो घंटे तक सोला पहनकर भस्मारती में शामिल रहे। इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और नंदी हाल में नंदी जी को भी जल अर्पित किया। पुजारी राजेश शर्मा ने उनका पूजन संपन्न कराया। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से कहा कि बाबा से उन्होंने विश्व में शांति की कामना की है। महाकाल से वे अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने काफी देर तक रुक कर भगवान का अभिषेक किया। पूजन शासकीय पुजारी पंडित मनीष अर्जुन उपाध्याय ने संपन्न कराया।भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव भी पत्नी के साथ महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल व मंत्री गौतम टेटवाल भी महाकाल के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Next Post

खेत से गायब अश्वगंधा का पुलिस ने खोला राज, दो आरोपियों सहित 2 क्विंटल माल व बोलेरो पिकअप जब्त

Fri Apr 3 , 2026
नामली। थाना नामली पुलिस ने अश्वगंधा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व […]

You May Like