6 माह में ही उखड़ने लगी जयस्तंभ से गढ़ी की नवनिर्मित सड़क

सवा करोड़ का कर दिया गया सत्यानाश
शहडोल: जय स्तंभ से सोहागपुर गढ़ी होते हुए भूसा तिराहा तक की सड़क लगभग 1 दशक से खस्ताहाल थी।सोहागपुर निवासी घनश्याम जायसवाल के नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद सोहागपुर के निवासियों को उम्मीद जागी कि अब तो इस सड़क का कायाकल्प हो ही जाएगा और उन्हें इस घटिया सड़क से मुक्ति मिलेगी। सोहागपुर वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा जयस्तंभ से गढ़ी तक और गढ़ी से भूसा तिराहा तक सीसी रोड स्वीकृत कराकर बनवाने का कार्य किया गया, जिसके लिए वहां के निवासियों ने इन्हें काफी साधुवाद दिया। किन्तु सड़क निर्माण प्रारंभ होने से लेकर अब तक लोग सड़क बनने का खामियाजा भुगतरहे हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष के क्षेत्र में हुआ घटिया निर्माण
जिस सड़क के बनने का लोग वर्षाें से इंतजार कर रहे थे, उसे बनवाने का कार्य नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया तो गया। किन्तु सड़क बनने पर लोगों में खुशी कम नाराजगी ज्यादा दिखाई दे रही है। एक तो सड़क को बनने में महीनों लग गए जिससे वहाँ के निवासी परेशान रहे। सड़क तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल खड़े किए जाने लगे थे। गुणवत्ता में कमी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने जयस्तंभ चौक से सोहागपुर गढ़ी के बीच निर्माणाधीन सडक़ का काम भी बंद करा दिया था। इस बीच आधे-अधूरे निर्माण की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लगभग दो माह के बाद ठेकेदार ने आधी-अधूरी सडक़ का फिर से निर्माण प्रारंभ कर उसे जैसे-तैसे पूर्ण कर दिया।
3 महीने में ही उखड़ने लगी गिट्टी
सडक़ की गुणवत्ता को लेकर शुरु से ही सवाल खड़े किए जा रहे थे। लगभग 30 फीसदी काम होने के बाद नपा के जिम्मेदारों ने निरीक्षण किया तो कई कमियां उजागर भी हुईं थी। सड़क पूर्ण हुए लगभग 3 माह ही हुए हैं और सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है। कुछ जगहों पर तो गड्ढ़े भी हो गए हैं। सड़क निर्माण के 3 माह बाद भी सड़क से धूल के गुबार उठ रहे हैं। सड़क के दोनों ओर रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है उनके घर धूल से पटे हुए हैं। दुकानदारों का भी बुरा हाल है, उनकी दुकानों पर रखा सारा सामान धूल-धूसरित हो गया है। दुकानदार दिनभर अपने दुकानों में धूल झाड़ते ही नजर आते हैं। सीसी रोड के कालर की फिलिंग भी नहीं की गई है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। गढ़ी के बाद भूसा तिराहा की ओर जाने वाली सड़क की ऊँचाई इतनी अधिक कर दी गई है कि वाहनों को सड़क पर चढ़ाने में हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यहां बने वर्षाें पुराने घर सड़क के नीचे हो गए हैं, जिसके कारण स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे बेतहर तो पहले ही था, इस सड़क के बनने के बाद से तो समस्या और अधिक बढ़ गई है

Next Post

हत्या के प्रकरण का खुलासा, सभी 3 आरोपी गिरफ्तार

Mon Jan 20 , 2025
आपसी रंजिश की वजह से की गई थी युवक की हत्या उमरिया:फरियादी छोटेलाल चौधरी निवासी ग्राम लोरहा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेरा लड़का अमित चौधरी 15 जनवरी 2024 की सुबह 9 बजे घर से अपने दोस्त सुरेन्द्र काछी , शिवा चौधरी , सचिन चौधरी के साथ […]

You May Like