टैक्स बकाया होने पर कॉलेज का ऑफिस और प्राचार्य रूम सील

इंदौर: नगर निगम ने आज शहर के प्रसिद्ध खालसा कॉलेज के ऑफिस और प्राचार्य रूम को सील करने के कार्रवाई की. नगर निगम ने उक्त कॉलेज पर संपत्ति कर का करीब पौने दो करोड़ रुपए टैक्स बकाया होने पर कार्रवाई की गई. खास बात यह है कि खालसा कॉलेज पर निगम पहले भी सील करने की कार्रवाई कर चुका है.
नगर निगम राजस्व विभाग ने आज राजमोहल्ला चौराहे पर स्थित एमबी खालसा कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की.

खालसा कॉलेज ने नगर निगम का 2019 – 2020 से टैक्स जमा नहीं किया है. खालसा कॉलेज पर 1.76 लाख से ज्यादा राशि बकाया है. उक्त राशि की वसूली को लेकर आज नगर निगम राजस्व विभाग ने खालसा कॉलेज का ऑफिस और प्राचार्य रूम सील कर दिया. झोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी अखिलेश मालवीय ने बताया कि कालेज द्वारा टैक्स की राशि जमा नहीं की जा रही है. पहले भी कॉलेज पर सील करने के कारवाई निगम ने की थी. आज भी बच्चो के क्लास रूम को छोड़कर ऑफिस और प्राचार्य रूम सील किए हैं. कॉलेज पर सीलिंग के कार्रवाई तब तक रहेगी, जब तक टैक्स जमा नहीं किया जाता है

Next Post

आज सुबह नगर भ्रमण पर निकलेंगे रणजीत बाबा

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर: रणजीत महोत्सव के तहत आज सुबह से दोपहर तक सवा लाख रक्षा सूत्र की सिद्धी की गई. इसके साथ ही रणजीत हनुमान के विग्रह का महाभिषेक भी किया गया. करीब साढ़े तीन घंटे तक रक्षा सूत्र सिद्धी और महाभिषेक का पूजन चलता रहा. इस दौरान मंदिर पर बढ़ी संख्या […]

You May Like