पांच दिन बाद भी पता नहीं, कहां का है यूरिया

सीहोर. जिले में यूरिया की किल्लत चल रही है वहीं दूसरे जिले में चोरी से यूरिया भेजा जा रहा है. यूरिया की 328 बोरी हरदा की टीम ने पकड़ी हैं. पांच दिन बीतने के बाद भी अब कृषि विभाग अब तक यह पता नहीं लगा पाया कि यह यूरिया हरदा तक कैसे पहुंचा और कहां से भेजा गया है.

बिना अनुमति 328 बोरी यूरिया ले जाते ट्रक पकड़ाने के मामले में शनिवार को छीपाबड़ थाने में केस दर्ज हुआ है. यूरिया सीहोर जिले के मेवाड़ा कृषि सेवा केंद्र से बैतूल के दामजीपुरा बिना अनुमति भेजा था. केस में बैतूल जिले के दामजीपुरा निवासी आयशर ट्रक के ड्राइवर ऋतिक प्रजापति व क्लीनर विपिन सोनारे के नाम शामिल हैं. बता दें कि हरदा जिले के कृषि विभाग की टीम ने मोरगढ़ी नाके के पास मंगलवार रात 11 बजे यूरिया की बोरी से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 8001 को ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ा था. इस संबंध में हरदा के डीडीए जेएल कास्दे ने सीहोर डीडीए अशोक उपाध्याय से जानकारी मांगी थी, लेकिन उसमें चालक ऋतिक व क्लीनर विपिन को यूरिया देने का रिकॉर्ड नहीं मिला। इससे साफ पता चलता है कि अधिकारी जांच की खाना-पूर्ति भर कर रहे हैं.

डीडीए अशोक उपाध्याय ने बताया कि हरदा जिले में कोई गाड़ी पकड़ी है.चालक ने बयान दिया कि वह यूरिया सीहोर से लेकर आया था. हमने सीसीटीवी फुटेज चेक कराए हैं, लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है.

Next Post

ओवरलोड मिले ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Sun Jul 20 , 2025
सीहोर. इन दिनों शहर में श्रावण मास को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. ऐसे में कई ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर उनकी जिंदगियों को दांव पर लगा रहे हैं. रविवार को यातायात प्रभारी द्वारा अनेक ओव्हरलोड ऑटो पकड़े और चालानी कार्रवाई की गई. यातायात प्रभारी […]

You May Like