ओवरलोड मिले ऑटो चालकों पर कार्रवाई

सीहोर. इन दिनों शहर में श्रावण मास को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. ऐसे में कई ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर उनकी जिंदगियों को दांव पर लगा रहे हैं. रविवार को यातायात प्रभारी द्वारा अनेक ओव्हरलोड ऑटो पकड़े और चालानी कार्रवाई की गई.

यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में राजमार्ग पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई.

यातायात पुलिस द्वारा अवैध रूप से बिना परमिट हाईवे पर चल रहे सवारी ऑटो, क्षमता से अधिक सवारी भरकर ऑटो चला रहे वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगभग 50 सवारी ऑटो को चेक किया गया. जिसमें से दस्तावेज संबंधी एवं अन्य कमियां पाई जाने पर 17 सवारी ऑटो पर चालानी कार्यवाही की गई. जिससे समन शुल्क 8 हजार 800 वसूला गया. यातायात पुलिस द्वारा अवैध रूप से बिना परमिट के एवं ओवरलोडिंग सवारी ऑटो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

Next Post

विंध्यनगर-तेलगवां मार्ग हुआ जलमग्र

Sun Jul 20 , 2025
विंध्यनगर। जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले उ.प्र. एनटीपीसी शक्तिनगर एवं म.प्र. विंध्यनगर एनटीपीसी सहित सिंगरौली जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इस बरसात में भी बदहाल बनी हुई है। तेज बारिश के बाद यहां जलभराव से सड़क तालाब जैसी नजर आती है, जिससे दोपहिया […]

You May Like