735 किलो गांजे की खेप पकड़ाई, दो गिरफ्तार

शहडोल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयसिंहनगर पुलिस ने एक ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे, ट्रक और मोबाइल फोन सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि पर्व के मद्देनजर रात्रि गश्त एवं प्रभात गश्त के दौरान जयसिंहनगर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक और खलासी से पूछताछ की। इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर 18 बोरियों और 81 पैकेटों में भरा 735 किलो 440 ग्राम गांजा मिला।

मामले में ट्रक चालक राहुल विश्वकर्मा (36), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश और खलासी नारायण मंडल (50), निवासी गिरिडीह, झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे की कीमत 73 लाख 50 हजार रुपये, ट्रक की कीमत 40 लाख रुपये और तीन मोबाइल फोन की कीमत 5 हजार रुपये आंकी है।

Next Post

चोर-चोर मौसेरे भाई’… राहुल गांधी को पीयूष गोयल की 10 सवालों की चुनौती

Tue Oct 13 , 2026
SIR को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 10 सवालों के जवाब देने की चुनौती दी। गोयल ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ वाली कहावत का […]

You May Like

Play sound