नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को कर्नाटक और केरल के दौरे पर होंगे और वहां कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उप-राष्ट्रपति सचिवालय की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन कल कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के जहाज ‘आईएनएस समर्थक’ को नौ सेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल किये जाने के लिए आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहां से उप-राष्ट्रपति केरल जाएंगे और कोझिकोड में ‘नवरात्रि सरगोत्सव 2026’ का उद्घाटन करेंगे।
Next Post
दिल्ली में खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रहण के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
Thu Oct 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली में खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रहण के लिए 250 कियोस्क स्थापित किये जायेंगे तथा इसके लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल पर शुरू की गयी इस योजना के तहत पहले […]

You May Like
-
1 year ago
चाकूबाजी में पांच घायल, एक गंभीर
