ग्वालियर में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, बिरला नगर-रायरू स्टेशन के बीच हुआ पथराव

ग्वालियर। भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की घटना ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन गुजरने के बाद बिरला नगर-रायरू स्टेशन के बीच हुई है। पत्थरबाजी में शताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच सी-5 का कांच टूट गया है। साइड विंडो सीट पर बैठी महिला यात्री अचानक कांच में पत्थर लगने घबरा गई।

तत्काल ट्रेन में चल रहे टीसी को मामले की सूचना दी गई। कन्ट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ ने बिरला नगर से रायरू के बीच सर्चिंग की है, लेकिन कोई पत्थर बाज हाथ नहीं आया है।

ग्वालियर के गोविंदपुरी निवासी रेलशिया श्रीवास्तव ग्वालियर स्टेशन से नई दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थीं। उनका कोच सी-5 में रिजर्वेशन था। ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद अभी बिरला नगर स्टेशन को क्रॉस की ही थी कि अचानक साइड विंडो वाली सीट पर एक पत्थर आकर कांच में लगा। पत्थर लगने से तेज आवाज आई। जिस पर साइड विंडो सीट पर सफर कर रही रेलशिया श्रीवास्तव अचानक डर गईं। कोच का कांच भी चटक गया। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर पथराव की खबर से वहां हंगामा मच गया। आसपास के कोच के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। मामले की सूचना ट्रेन में टीसी को दी गई और कन्ट्रोल को सूचित किया गया। जिस पर कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान बिरलानगर से रायरू के बीच भी पहुंचे लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला।

Next Post

ललितपुर नपा अध्यक्ष सरला जैन का निधन 

Tue Jun 24 , 2025
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरला जैन 63 वर्षीय का आज मंगलवार को इन्दौर जाते समय निधन हो गया है । वह मिलनसार एवं प्रतिष्ठित अभिलाषा परिवार की बहु थी। उनके पति मुन्नालाल जैन वरिष्ठ अधिवक्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है । पिछले काफी समय […]

You May Like