सीएम राइस स्कूल में सीलिंग का प्लास्टर गिरा,बाल बचे स्कूली बच्चे 

दमोह. इस वर्ष झमाझम बारिश के चलते पक्के भवनों में भी पानी भराव रिसाव जैसे हालात निर्मित होने से सबसे ज्यादा असर छात्रों की सीलिंग पर नमी बन जाने से नजर आ रहा है.जिससे सीलिंग की प्लास्टर अचानक गिरने से लोग भयभीत बने रहते हैं.ऐसे ही कुछ हालातो के बीच शनिवार को एक प्राइमरी स्कूल में कमरे की सीलिंग का प्लास्टर गिरने से हड़कंप के हालात निर्मित हो गए गनीमत रही कि हादसे में 31 बच्चे बाल बाल बच गए.मामला शहर के पाठक कॉलोनी स्थित शास. सीएम राइस प्राथमिक शाला का है. जहां जर्जर प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है, जिसमें 31 बच्चे अध्ययन कर रहे थे, प्लास्टर टेबल पर गिरा है. शिक्षक अनिल कुमार ने बताया गया कि बिल्डिंग लगभग 40 साल पुरानी है सीएम राइस होने पर इसका रेनूवल डेंटपेंट करवाया गया था.

Next Post

बाइक -पिकअप में टक्कर, बाइक सवार चाचा -भतीजे की दर्दनाक मौत   

Sat Jul 19 , 2025
सीधी। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में कठौतहा मोड़ के समीप आज शाम तेज रफ्तार में बाइक -पिकअप की टक्कर में बाइक में सवार चाचा -भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चुरहट थाना क्षेत्रांतर्गत कठौतहा के समीप आज शनिवार की शाम करीब […]

You May Like