सतना: जिला अस्पताल परिसर में एक ग्रामीण युवक पर चोरी का आरोप लगाकर दो युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक अपने बीमार परिजन से मिलने आया था, लेकिन शक के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।
पहले उसे लात-घूंसों से मारा गया, फिर लाठियों से जानवरों की तरह पीटा गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से सिर्फ रोटी और नमक निकले। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में यह घटना हुई, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
