
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित बंगले में शनिवार देर रात पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। बदमाशों ने बंगले के ताले तोड़ दिए, लेकिन हैरानी की बात है कि वे भीतर से कोई सामान नहीं ले गए। घटना के समय घर पर परिवारजन मौजूद नहीं थे।
सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने आसपास के अन्य मकानों में भी घुसने की कोशिश की और कई घरों की खिड़कियों की जालियां काट दीं। हालांकि कहीं से भी चोरी की कोई बड़ी वारदात सामने नहीं आई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
