
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरला जैन 63 वर्षीय का आज मंगलवार को इन्दौर जाते समय निधन हो गया है । वह मिलनसार एवं प्रतिष्ठित अभिलाषा परिवार की बहु थी। उनके पति मुन्नालाल जैन वरिष्ठ अधिवक्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है । पिछले काफी समय से वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थी ।उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे होगा।
