सीएम डॉ यादव ने अभिनेता सतीश शाह के निधन पर जताया शोक, पीएम के मन की बात में आम जनता से किया संवाद का आह्वान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रख्यात अभिनेता सतीश शाह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि सतीश शाह का हास्य अभिनय और उनकी यादगार भूमिकाएँ भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न जगत में सदैव अमिट रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने और उनके परिजनों व प्रशंसकों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

साथ ही, सीएम ने जनता को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 26 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

Next Post

इंदौर नाका घाट पूरी तरह कचरा, मलबे से पटा, अव्यवस्थित घाट पर कैसे होगा दीपदान

Sat Oct 25 , 2025
ब्यावरा।वर्तमान में स्थानीय अजनार नदी में पानी का बहाव बना हुआ है किंतु नदी की दुर्दशा दूर नहीं हो पा रही है. इंदौर नाका घाट क्षेत्र में भारी अव्यवस्था देखी जा सकती है. घाट की दुर्दशा देख हर कोई अचंभित हो रहा है. ऐसे हालातो में श्रद्धालुजन कैसे दीपदान कर […]

You May Like

Play sound