
*दिनभर चले मतदान में कुल 1,169 मतदाताओं में से 8,58 सदस्यों ने किया मताधिकार का उपयोग*
ग्वालियर। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर कमेटी मुरार के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए आज रविवार को हुए मतदान में दिनेशचंद जैन ऐंसाह विजयी घोषित किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेशचंद जैन ऐंसाह
को मत प्राप्त हुए और उन्होंने गोरेलाल जैन को 119 वोटों से पराजित कर विजय हासिल की।
ग्वालियर जैन समाज के मीडिया प्रभारी ललित जैन भारती ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, मुरार में बनाए गए मतदान केन्द्र पर दिन भर चली मतदान प्रक्रिया में कुल 1,169 मतदाताओं में से 8,58 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर उपनगर मुरार, ग्वालियर के इस महत्वपूर्ण दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के नवीन नेतृत्व को चुना। मतदान के प्रति मंदिर कमेटी के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई सदस्य मतदाताबंधु अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
परिणाम की घोषणा होते ही समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेशचंद जैन को फूलमालाओं से लाद दिया। कई सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
*नए अध्यक्ष ने लिए सेवा के नवसंकल्प*
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेशचंद जैन ने सभी मतदाता बंधुओं व समाजजनों का विश्वास जताने एवं समर्थन देने के लिए हदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए संकल्प जताया कि वे समाज एवं धर्म के विकास हेतु निष्पक्ष होकर फेसला लेकर समाज की गरिमा को बनाए रखने के लिए सतत प्रयत्नशील होकर कार्य करेंगे। समाज की नई प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। समाज एवं धर्म विकास के लिए उनका जीवन समर्पित रहेगा।
