
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत घमंडी चौक जवाहर गंज में चोरों ने कपड़ा व्यापारी की दुकान में धावा बोल नगदी और साड़ियां पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि घमंडी चौक जवाहर गंज निवासी सखी साड़ी के संचालक जयंत कुमार जैन संजय कुमार जैन के यहां अज्ञात चोरों ने तीसरी मंजिल पर लगी ग्रिल को काटकर दुकान से 70 हजार नगद एवं कीमती साड़ी पार कर दी।
