तेज रफ्तार ट्रक ने डीलरशिप के बाहर खड़ी तीन कारों को मारी टक्कर,12 से 13 लाख का नुकसान

बरही। वार्ड क्रमांक 10, बरही में एक गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहाँ पुरानी कारों और मोटर साइकिलों का व्यवसाय करने वाले स्थानीय व्यापारी की दुकान के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

पीड़ित व्यापारी, जिनकी दुकान ‘बरही ऑटो डील’ नाम से होंडा एजेंसी के सामने स्थित है, ने पुलिस को बताया कि घटना 19 नवंबर 2025 दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। व्यापारी और उनका कर्मचारी उस समय दुकान पर मौजूद थे।

तभी खितौली की दिशा से आ रहा ट्रक क्रमांक MP/19/HA/5009, जिसका चालक तेज़ और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, अचानक नियंत्रण खो बैठा और दुकान के सामने खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

इन गाड़ियों को नुकसान हुआ:

बोलेरो: MP/21/CA/8869

(सामने इंजन और चेसिस में क्षति), महिंद्रा मराजो: MP/21/TA/1016 (सामने इंजन की ओर नुकसान), हुंडई i20: MP/19/CB/7573 (कंडक्टर साइड से जोरदार टक्कर) दुर्घटना इतनी तेज थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। व्यापारी के अनुसार, इन वाहनों का कुल नुकसान 12 से 13 लाख रुपये के बीच आंका जा रहा है।

पीड़ित को हाथ में हल्की खरोंच आई, प्रत्यक्षदर्शी आशीष दाहिया और रामभजन तिवारी ने बताए दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

श्रम संहिता आजादी के बाद के सबसे प्रगतिशील सुधारों में से एक : मोदी

Fri Nov 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 नवम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार श्रम संहिताओं के लागू होने का स्वागत करते हुए इसे श्रमिकों के लिए आज़ादी के बाद से सबसे बड़े और प्रगतिशील सुधारों में से एक बताया है। श्रम संहिताओं के शुक्रवार से प्रभावी होने के बाद श्री मोदी ने कहा […]

You May Like