प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन के लिए अपना योगदान दे

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

इन्दौर: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन के लिए अपना योगदान अवश्य दें. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है.

जिस तरह भगवान राम के लंका जाने के दौरान राम सेतु के निर्माण में गिलहरी ने भी अपनी भूमिका निभायी थी, उसी तरह समाज का प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन में अपना योगदान दें. मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बाद देश का तीसरा ऐसा राज्य है जहाँ सिकलसेल एनीमिया के सर्वाधिक प्रभावित मरीज़ हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता और शिक्षा के द्वारा इस बीमारी की रोकथाम संभव है. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री द्वय सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक राकेश शुक्ला, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, सिकलसेल मिशन की डिप्टी डायरेक्टर मध्यप्रदेश रूही ख़ान एम वाई हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव एवं पूर्व डीन डॉ. शरद थोरा मंचासीन थे.

रोगियों की जीवन रक्षक मदद
कार्यक्रम के प्रारम्भ में डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया. अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि एमवाय हॉस्पिटल में ब्लड बैंक से सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को जीवन रक्षक मदद मिल रही है. मिशन की डिप्टी डायरेक्टर रूही ख़ान ने कहा कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल की संवेदनशीलता के कारण मिशन मध्य प्रदेश में सफल सिद्ध हुआ है.

जागरूकता और शिक्षा जरूरी
सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर अपनी सांसद निधि से एमवाय हास्पिटल की ब्लड बैंक टीम को एक वाहन सांसद निधि से दिए जाने की घोषणा की. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मालवा के जनजातीय अंचल में सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को एमवाय हॉस्पिटल से महत्वपूर्ण मदद मिल रही है. केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि सिकलसेल के लिए अधिकतम जागरूकता और शिक्षा ज़रूरी है. केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि राज्यपाल राजभवन तक कभी सीमित नहीं रहे, उन्होंने मध्य प्रदेश के प्रत्येक ज़िले में जाकर सिकल सेल एनीमिया के लिए जन चेतना को जागृत किया है.

राज्यपाल ने मशीनों की ली जानकारी
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने एमवाय हॉस्पिटल में सेंटर आफ कंपीटेनशी एवं ब्लड केंद्र का का शुभारंभ कर निरीक्षण किया. उन्होंने सभी मशीनों, एचबी इलेक्ट्रोफरेसिस, नेट टेस्टिंग, ब्लड रेडिएटर को समझा. रेड सेल एक्सचेंज एवं कोरियानिक विलास सेंपलिंग के बारे में चर्चा की।

Next Post

सूर्य की प्रथम रश्मि को अर्घ्य देकर किया गया नवसवंत्सर का स्वागत

Sun Mar 30 , 2025
ग्वालियर: आज तड़के नवसवंत्सर स्वागोत्सव महोत्सव में सूर्य की प्रथम रश्मि को अर्घ्य देकर कालयुक्तनाम नवसवंत्सर का स्वागत किया गया। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति नवसवंत्सर स्वागोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा निकाली गई, 4.45 बजे गीत ‘‘ज्योतिकलश छलके’’-श्रीमती लक्ष्मी धवल ने प्रस्तुत किया, […]

You May Like