पतेरी में सामुदायिक भवन को महापौर ने किया लोकार्पित

सतना: नगर पालिक निगम सतना द्वारा वार्ड क्रमांक 29 पतेरी में ₹64 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने किया। लोकार्पण के उपरांत भवन को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

महापौर श्री ताम्रकार ने कहा कि नगर निगम प्रत्येक वार्ड के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे नागरिकों को विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा।
इनकी रही उपस्थिति
लोकार्पण समारोह में राजेश चतुर्वेदी स्पीकर नगर पालिक निगम ,श्रीमती स्वप्ना वर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा, गोपी गेलानी अध्यक्ष निर्माण विभाग, श्रीमती रानी बालकृष्ण शुक्ला एमआईसी सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शुक्ला, रोजल प्रताप सिंह सहायक यंत्री,, सुहालिया अंसारी उपयंत्री नगर पालिक निगम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Next Post

अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश

Sat May 23 , 2026
अमेरिका ने नए इमिग्रेशन नियम लागू किए हैं। अब अस्थायी वीजा वाले लोगों को ग्रीन कार्ड के लिए अपने देश वापस जाना होगा। यह ‘एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस’ प्रक्रिया में बड़ा बदलाव है। अमेरिकी सरकार ने अपनी इमिग्रेशन नीतियों में बहुत ही बड़ा बदलाव किया है। इस नए नियम के तहत […]

You May Like