दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला एसआईआर में गड़बड़ियों पर पर्दा डालने की साजिश: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार के तबादले पर सवाल उठाते हुए इसे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में सामने आ रही गड़बड़ियों की जवाबदेही से बचने की सोची-समझी साजिश करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में एसआईआर के दौरान 47.56 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कई बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) ने फर्जी फॉर्म-7 भरकर जीवित लोगों को मृत घोषित कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची।

श्री यादव ने कहा कि जब हटाए गए वैध मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया में भाजपा के बीएलए की भूमिका उजागर हो रही है, तब ऐसे में मुख्य चुनाव अधिकारी का तबादला कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि 1.45 करोड़ मतदाताओं वाली दिल्ली की एसआईआर प्रक्रिया के बीच यह फैसला पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवालिया निशान है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार का स्थानांतरण जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है। 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार ने 13 फरवरी 2026 को दिल्ली सीईओ का पदभार संभाला था और अब नवंबर में उनके तबादले के आदेश जारी हुए हैं।

Next Post

कानपुर के कंघी मोहाल से महिला चरस तस्कर गिरफ्तार, जेल गए साथी के बाद संभाली थी नेटवर्क की कमान

Sat Nov 21 , 2026
कानपुर। कंघी मोहाल इलाके से बीती देर रात एक महिला चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर शबनम नाम की महिला को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक शबनम पहले रियाज खटेला के साथ चरस के कारोबार में शामिल थी। रियाज को कुछ समय पहले […]

You May Like

मनोरंजन