25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने 25 लाख रुपए की चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फरियादी के ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी चोरी की रकम लेकर पचमढ़ी भाग गए थे. पुलिस ने उनके पास से 24 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल हुंडई औरा कार जब्त की है.निपानिया में एक अस्पताल के संचालक मनीष संघवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर के बाहर खड़ी कार में रखे 25 लाख रुपए नकद और कार की दोनों चाबियां चोरी हो गई हैं.

शक उनके ड्राइवर पर था. प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए. जांच में ड्राइवर अपने साथी के साथ कार में जाते हुए दिखाई दिया. साइबर विश्लेषण से दोनों के पचमढ़ी में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पहले से योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी चोरी
उनका इरादा चोरी की रकम से महंगे शौक पूरे करने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने का था. पुलिस ने आरोपियों से 24 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल हुंडई औरा कार जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. मामले में थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पचमढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से 24 लाख रुपए नकद और वारदात में उपयोग कार बरामद कर विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

किसान को न्याय दिलाने बरसते पानी में निकले सैकड़ों किसान

Sat Jul 4 , 2026
सीहोर। ग्राम बड़बेली में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए किसान सतीश मेवाड़ा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को भारी बारिश के बीच किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया. किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत, […]

You May Like