रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक कुंजन यादव (40 वर्ष) पिता बृजलाल यादव, निवासी सरई वन, अपने घर से खेत पर खाना लेकर गया था। उसका शव प्रहलाद राजपूत के कुएं में मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। जिसमे सामने आया कि मृतक कुंजन यादव एवं आरोपी मदन गोंड के बीच खेत के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।विवेचना में ज्ञात हुआ कि जब कुंजन यादव अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी मदन गोंड एवं उसके पुत्र आकाश गोंड ने अपने खेत पर बनी टपरिया के पास उसे रोक लिया। रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके सिर, आंख, हाथ एवं पीठ पर गंभीर प्रहार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को घसीटकर समीप स्थित कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपी मदन गोंड एवं आकाश गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

 

Next Post

बघोड़ा में कच्चे मकान में लगी आग, फायर टीम ने बुझाई

Thu Jun 25 , 2026
मुलताई। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन के ग्राम बघोड़ा में एक ग्रामीण के कच्चे मकान में आग लग गई, नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम बघोड़ा में ग्रामीण कैलाश धोटे के कच्चे मकान […]

You May Like