अवैध रेत ढो रही 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक ट्रैक्टर बंगाल का निकला

दतिया: सेवड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरमियानी रात हुई इस कार्रवाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। चौंकाने वाली बात ये कि एक ट्रैक्टर पश्चिम बंगाल का निकला और चोरी का संदेह जताया जा रहा है।दतिया पुलिस टीम ने सेवड़ा ब्लॉक के सभी रेत खदानों पर छापा मारा।
इंदरगढ़ क्षेत्र में बिना रॉयल्टी और ओवरलोड चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाने में खड़ा किया गया। वहीं भगवापुरा थाना क्षेत्र के मरसेनी सिंध नदी घाट पर अवैध उत्खन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रतनगढ़ मार्ग से पकड़े गए। जब्त ट्रैक्टरों में से एक का नंबर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का पाया गया। ट्रैक्टर पर नम्बर प्लेट नहीं थी। चेचिस नंबर से मालिक का नाम मजाम्मल हुसैन सामने आया है। पुलिस इसे चोरी का मानकर जांच कर रही है। कार्रवाई की भनक लगते ही रेत माफिया खदानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और उपकरण लेकर फरार हो गए हैं।

Next Post

आईपीएल मैच का आनंद आज से ग्वालियर के फैन पार्क में हजारों क्रिकेट प्रेमी उठा सकेंगे

Fri May 29 , 2026
ग्वालियर: आईपीएल मैच के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आनंद आज शुक्रवार से ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमी आईपीएल फैन पार्क में विशाल स्क्रीन पर उठा सकेंगे। इसके तहत मैच के दौरान विशाल स्क्रीन पर दिखाये जाने वाले हर रोमांचक पल के साथ, हर स्थान से लाइव मैच प्रसारण किया जायेगा। […]

You May Like

Play sound