रसूलपुर व उज्जैन बायपास पर सघन चेकिंग, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

देवास। जिले में नियम विरुद्ध एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों पर नियंत्रण लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी बरखा शुक्ला एवं उप-पुलिस अधीक्षक (यातायात) कविता डामोर के नेतृत्व में संयुक्त दल ने देवास शहर के अंतर्गत आने वाले रसूलपुर बायपास एवं उज्जैन मार्ग बायपास पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 46 वाहनों की सघन जांच की। कमियां पाए जाने पर 12 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 32 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।

जांच अभियान के दौरान मार्ग से गुजरने वाली यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा वाहनों के पंजीयन, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की जांच की गई, साथ ही मालवाहकों में ओवरलोडिंग की भी पड़ताल की गई।

Next Post

जिन दस्तावेजों में व्यावसायिक उद्देश्य नहीं उनमें स्टांप ड्यूटी क्यों- रमेश साहू एडवोकेट

Fri Oct 30 , 2026
कन्नौद। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के पूर्व संगठन सचिव रमेश के साहू एडवोकेट ने शासन से मांग की है कि जिन दस्तावेजों में व्यावसायिक उद्देश्य नहीं है उनको स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क से मुक्त किया जाना चाहिए। पारिवारिक बंटवारा, हक त्याग, दान पत्र, वसीयत और एक्सचेंज डीड जैसे […]

You May Like