इंदौर:रक्षाबंधन के मौके पर तिलक नगर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला का गुम मोबाइल चंद घंटों में ढूंढकर लौटा दिया. हर्ष बालागरे निवासी एरोड्रम अपने मायके दीपक नगर में रक्षाबंधन मनाने आई थीं. इस दौरान उनका मोबाइल ऑटो रिक्शा में छूट गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना तिलक नगर के प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक का पता लगाया और मात्र तीन घंटे में मोबाइल बरामद कर महिला को सौंप दिया.
महिला ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए रक्षाबंधन का खास तोहफा है. वरिष्ठ अधिकारियों ने त्यौहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने के साथ ही आमजन की मदद के लिए पुलिस को सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह सराहनीय कार्रवाई की गई.
