
सिंगरौली। जिले में कल दिन शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय भव्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रात: 8:58 बजे होगा। प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद परेड की सलामी ली जाएंगी। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। प्रात: 9:25 बजे से मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाईव प्रसारण होगा। समारोह में प्रात: 9:55 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया प्रात: 10:5 बजे से होगी तथा 10:45 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार का वितरण किया गया जायेगा। मुख्य समारोह के बाद राज्य मंत्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विन्धनगर आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगी। कलेक्टर कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा आमजनों से समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का अपील किया है।
