मास्को, 27 अप्रैल (वार्ता) रूस के सैन्य अधिकारियों ने कार में बम लगाकर एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की हत्या करने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि संदिग्ध, कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं का एक एजेंट है, उसके पास यूक्रेनी रेजिडेंस परमिट है।
रूसी जांच समिति के अनुसार, रूस के लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की शुक्रवार को मॉस्को के उपनगर बालाशिखा में एक कार विस्फोट में मौत हो गई थी।
