दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने लने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़ाए 

आलीराजपुर। दिनांक 9. 7.26 की रात्रि में द्मड्ढ रोड मुकाम के ढाबे के पास रात्रि करीबन 12.00 बजे फरियादी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, तभी वहां पर अन्य मोटर साइकिल से चार बदमाश आए और फरियादी को दराता लेकर धमकाया और मोटरसाइकिल छीनकर भाग गए, फरियादि की सूचना पर थाना नानपुर पर अपराध पंजीकृत कर आरोपीयों की तलाश शुरू की गई, जिसमें से दो आरोपियों 1-सचिन पिता विजय उर्फ विदा गुथरिया जाति भीलाला 2- जितेन्द्र पिता अलपसिंह गुथरिया जाति भीलाला दोनों निवासी ग्राम उण्डारी पटेल फलिया को पुलिस द्वारा उक्त चीनी गई मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया।

आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की गई जिसमें सभी आरोपियों ने मिलकर कुछ महीने पूर्व ग्राम खारी में घर का ताला तौडकऱ बकरे चोरी करना एवं एक मोटरसाइकिल को चोरी करना बताया जो मोटरसाइकिल भी आरोपी से जप्त की गई। आरोपियों के अन्य साथी गण की पुलिस तलाश कर रही है।

Next Post

​गौ-संवर्धन विभाग पर सियासत: केवल प्रतीकात्मक न रहे फैसला, जमीन पर दिखे बदलाव- पटवारी

Thu Jul 16 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पशुपालन एवं गौ-संवर्धन विभाग अपने पास रखने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा है कि असली परीक्षा विभाग अपने पास रखने की नहीं, बल्कि इससे प्रदेश में पशुपालन और गौ-कल्याण व्यवस्था में ठोस सुधार लाने […]

You May Like