छात्रवृत्ति नहीं मिलने से लामबंद छात्र पहुंचे जिला पंचायत 

सीधी । छात्रवृत्ति और आवास भत्ता नहीं मिलने से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के करीब एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताई है। छात्र अपनी समस्या लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी परेशानियां रखीं। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण उनकी पढ़ाई का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं आवास भत्ता भी नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।

छात्रों ने प्रशासन से जल्द छात्रवृत्ति और आवास भत्ते का भुगतान कराने की मांग की है। छात्रों ने कहा कि आर्थिक सहायता समय पर नहीं मिलने से पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से समाधान की उम्मीद जताई है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Next Post

गोयल ने भारत-रूस आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी में तेजी लाने का आह्वान किया

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-रूस आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी में तेजी लाने का आह्वान करते हुए दोनों देशों के उद्योग जगत से वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर और निवेश को 50 अरब डॉलर तक पहुँचाने के लिए काम […]

You May Like