चित्रकूट: लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। मंदाकिनी नदी के उफान से रामघाट समेत कई इलाके जलमग्न हैं। तेज बहाव में 300 मीटर लंबा पुल बह गया, जबकि सैकड़ों दुकानें और कई सरकारी इमारतें पानी में डूब गई हैं। रिहायशी इलाकों में भी पानी भरने से लोग छतों पर फंसे हैं। SDRF और राहत-बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दो हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। प्रशासन ने चार राहत शिविर शुरू कर लोगों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।
Next Post
जालसाजी मामले का फरार आरोपी राऊ से गिरफ्तार
Sun Aug 30 , 2026
इंदौर: किशनगंज थाने में दर्ज जालसाजी के मामले में करीब 13 साल से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया. पुराने पते पर तलाश के बावजूद नहीं मिलने के कारण पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी. सूचना मिलने पर 13 साल बाद टीम ने राऊ की […]

You May Like
-
2 months ago
मेड़ पर गिरे पेड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल
-
8 months ago
कुएं व हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं