जालसाजी मामले का फरार आरोपी राऊ से गिरफ्तार

इंदौर: किशनगंज थाने में दर्ज जालसाजी के मामले में करीब 13 साल से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया. पुराने पते पर तलाश के बावजूद नहीं मिलने के कारण पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी. सूचना मिलने पर 13 साल बाद टीम ने राऊ की बोहरा कॉलोनी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, मनोज पिता केशव तंवर, निवासी गवली पलासिया के खिलाफ करीब 13 साल पहले किशनगंज थाने में जालसाजी का प्रकरण दर्ज हुआ था. केस दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर था. लंबे समय तक पुलिस उसके स्थायी पते पर तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला.

इसी बीच पुलिस को उसकी मौजूदगी राऊ की बोहरा कॉलोनी में होने की जानकारी मिली. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और मनोज को पकड़ लिया. आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया. मामले में किशनगंज थाना प्रभारी अमित कुमार ने नव भारत को बताया कि आरोपी जालसाजी के पुराने मामले में करीब 13 साल से फरार था. सूचना मिलने पर टीम ने राऊ की बोहरा कॉलोनी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है. उसे न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Next Post

चार दिनों में 100 करोड़ नेट क्लब में शामिल हुआ यश की 'टॉक्सिक' का हिंदी वर्जन

Sun Aug 30 , 2026
मुंबई, 30 अगस्त (वार्ता) रॉकिंग स्टार यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने हिंदी बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिलीज के महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है।गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज से […]

You May Like