
कानपुर। कंघी मोहाल इलाके से बीती देर रात एक महिला चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर शबनम नाम की महिला को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक शबनम पहले रियाज खटेला के साथ चरस के कारोबार में शामिल थी। रियाज को कुछ समय पहले ही चरस बेचने और अवैध पिस्टल रखने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा गया है। इसके बाद पूरे नेटवर्क की कमान शबनम ने संभाल ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चरस बरामद हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं।
