सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई. उन्होंने समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए.
कलेक्टर ने जनकल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों के विभागवार पंजीयन एवं निराकरण की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति का परीक्षण किया गया. उन्होंने पाया कि कुछ विभागों द्वारा आवेदनों के पंजीयन और निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं की गई है. इस पर उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी, उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित करें तथा अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करें. जनकल्याण अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना,उनकी समस्याओं का निराकरण करना है.
