धुरंधर ने 32वें दिन 4.5 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया। फिल्म ने 32वें दिन के कलेक्शन में दंगल को पीछे छोड़ा और अब भारत में 776 करोड़ वर्ल्डवाइड 1240 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के 32 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म अब सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज होने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। 5 जनवरी 2026, यानी अपने पांचवें सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया कि दर्शकों का प्यार अब भी बरकरार है।
आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए पांचवें हफ्ते में सोमवार का कलेक्शन बेहद कमजोर माना जाता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह पलट दिया है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 32वें दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वर्किंग डे के हिसाब से यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है, लेकिन पांचवें हफ्ते में 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
