गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक बुजुर्ग को आया अटैक

सिवनी। जिले के छपारा नगर परिषद क्षेत्र में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक बुजुर्ग को अटैक आ गया।

नगर परिषद के एक कर्मचारी ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक बुजुर्ग को समय पर सीपीआर देकर उनकी जान बचाई।

यह घटना छपारा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2, सुभाष वार्ड की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडावंदन कार्यक्रम संपन्न होने के तुरंत बाद, वहां मौजूद बुजुर्ग मुनीलाल उइके की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान, नगर परिषद के सह वार्ड प्रभारी प्रदीप उइके ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। उन्होंने तुरंत बुजुर्ग के पास पहुंचकर उनकी नब्ज और सांस की जांच की। प्राथमिक उपचार के रूप में प्रदीप उइके ने तत्काल कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन देना शुरू किया।

प्रदीप उइके द्वारा सीपीआर देने का परिणाम रहा कि कुछ ही क्षणों में बुजुर्ग मुनीलाल उइके की सांसें वापस लौट आईं और उनकी हालत में सुधार दिखाई देने लगा। डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Next Post

विधायक के ड्राइवर के बेटे की नहर में मिली लाश 

Mon Jan 26 , 2026
बालाघाट। वारासिवनी में भाजपा विधायक गौरव सिंह पारधी के ड्राइवर राजकुमार के बेटे नमन (5) की लाश आज सुबह नहर में मिली है। वह रविवार शाम से लापता था। स्थानीय लोगों ने उसे आखिरी बार अपनी दादी की दुकान के पास जाते हुए देखा था। नमन के घर में न […]

You May Like