​बीएचईएल बैडमिंटन टूर्नामेंट: विजेताओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025–26 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में बीएचईएल, भोपाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सभी वर्गों के विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रुपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस) तथा विकास खरे, महाप्रबंधक (ईएम) भी मौजूद थे। अपने संबोधन में प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब की इस पहल की सराहना की।

पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स तथा महिला और पुरुष वर्गों में 180 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर बैडमिंटन सचिव आशीष कुमार ने निर्णायकों, आयोजकों, प्रतिभागियों और प्रबंधन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

विधायक सबनानी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल और पदाधिकारियों का किया स्वागत

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल एवं पदाधिकारियों का दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी ने स्वागत कर व्यापारिक हितों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया इस अवसर मे पर गोयल ने आभार जताते हुए कहा राजधानी की व्यापारिक संस्थानों और व्यापारियों के हित के लिए सभी […]

You May Like