लव जिहाद के खिलाफ भाजपा के सहयोगी संगठनों का प्रदर्शन 

इंदौर। आज राजबाड़ा पर भाजपा के सहयोगी संगठनों ने संयुक्त रूप से लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विहिप, बजरंग और दुर्गा वाहिनी से कार्यकर्ताओं ने “संभल जाओ नही तो देश छोड़कर चले जाओ” के नारे लगाए।  प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उक्त दलों से जुड़े कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए विरोध कर रहे थे।

आज पूरे देश में बजरंग दल, विहिप का अमरावती और टीसीएस की घटना को देश व्यापी प्रदर्शन रखा गया था। इसी के तहत आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने संयुक्त रूप से राजबाड़ा पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता लव जिहाद का विरोध करते हुए नारे लगाते रहे और हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाने की हरकत बंद करने की चेतावनी दे रहे थे। साथ ही हिंदू लड़कियों को भी ऐसी किसी घटना से बचने और तुरंत बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और पुलिस को खबर देने की हिदायत दी गई।

दुर्गा वाहिनी के संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने कहा कि हिंदू लड़कियों को नशा देने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से जिहादी बज आए। संभल जाओ नहीं तो देश छोड़कर चले जाओ की बात कही।

बजरंग दल के प्रवीण दरेकर ने कहा कि भारत में जिहादियों द्वारा हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। निजी कंपनियों और अन्य शहरों में हिंदू लड़कियों को मुस्लिम महिला द्वारा परेशान और दोस्ती करने के लिए दबाव और इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे मामलों में बजरंग दल जिहादियों को जमकर सबक सिखाएगा।

Next Post

​भीषण गर्मी और लू : खंडवा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल

Fri Apr 17 , 2026
खंडवा। भीषण गर्मी एवं लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी ने बताया कि 21 अप्रैल से 30 अप्रेल 2026 तक जिले के सभी शासकीय एवं […]

You May Like