पावर हाउस चौराहे पर 5 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण

सीहोर। नगर में लगातार विकास कार्यों को गति देते हुए पावर हाउस चौराहे पर वार्ड क्रमांक 18 में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाअध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है. हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ शहर के हर वार्ड और हर नागरिक तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद सीहोर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यकतानुसार विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रदीप गौतम एवं अनेक वार्डवासी मौजूद थे.

 

Next Post

आंतरिक विकारों पर विजय ही सच्ची आध्यात्मिक साधना

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल। जैन दर्शन में साधना का वास्तविक उद्देश्य केवल बाहरी क्रियाकलापों और धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करना नहीं, बल्कि अपने भीतर उत्पन्न होने वाले विकारों और भावों पर विजय प्राप्त करना है। आचार्यश्री समयसागर जी महाराज ने भोपाल में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि साधक […]

You May Like

मनोरंजन