छिंदवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में सुबह एक युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह वाहन चालक था। जानकारी अनुसार देवानंद पिता संतोष नरघटे उम्र 24 साल बुलढाना महाराष्ट्र का रहने वाला है। वह वाहन चालन का काम करता था। सुबह वह वाहन लेकर छिंदवाड़ा पहुंचा था।
इस दौरान उसे सीने में जोरों का दर्द हुआ। उसे साथी तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
