लोन के 8 लाख, कार समेत संपत्ति में हिस्सा लेकर पत्नी – बेटी गायब

जबलपुर। साहब…मेरी द्वितीय पत्नी और उसकी पुत्र ने मुझे चूना लगाया है। पत्नी अपनी बेटी के साथ मिलकर लोन के 8 लाख रूपए, मेरी कार और संपत्ति का आधा हिस्सा लेकर गायब हो गई है। यह बातें पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की।

शिकायतकर्ता राजकुमार गर्ग निवासी ग्वारीघाट ने बताया क द्वितीय पत्नी ममता तिवारी के साथ उसका विवाह 8 फरवरी 2022 को हुआ था उसके बाद से लेकर 9 जुलाई 2026 तक किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। 9 जुलाई को मेरी द्वितीय पत्नी की पुत्री एवं उसके साथ दो लडक़े मयंक दिनेश शर्मा एवं रोहित द्विवेश तिवारी मेरे घर पर आये और मुझसे कहा कि आपका बाहरी कर्जा लगभग 5 लाख का है उसे मेरा दोस्त मयंक दिनेश शर्मा आपको देकर आपका कर्जा पटाना चाहते है बदले में आपकी कार लेन देन कर दिया जाये। कार ले जाने के बाद न तो कार आई और न ही मुझे 5 लाख दिये गये गए। घर को बैंक में गिरवी रखकर 8 लाख का लोन भी ले लिया गया। पत्नी ममता तिवारी द्वारा मुझे सेवा निवृत्त होने पर मिली राशि के समाप्त होने के पश्चात् सम्पत्ति को धोखा एवं छल पूर्वक अपने नाम करवा लिया और अपनी लडक़ी मोनिका एवं उसके साथी मयंक, दिनेश शर्मा एवं रोहित द्विवेश तिवारी के साथ कार, लोन की रकम लेकर फरार हो गई।

Next Post

विरासत को बचाने उठे कदम: राजमहल की बदहाली से शुरू होगी धरोहरों की तलाश

Tue Aug 18 , 2026
रतलाम। जिले में बिखरी ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में अब संगठित प्रयास शुरू होने जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटेक) की स्थानीय शाखा के गठन की पहल की गई है। इसके तहत जिले की महत्वपूर्ण धरोहरों की पहचान, उनकी वर्तमान स्थिति […]

You May Like