
रतलाम। 8 लेन पर फिर अनियंत्रित कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से चल रही कार का संतुलन बिगड़ा और फिर यह ट्राले से जा टक्कराई। एयर बैग की वजह से कार सवार यात्रियों की जान बची।
मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे 8 लाइन पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सूरत के कपड़ा व्यापारी पति-पत्नी और दो बच्चे गुजरात के सूरत से रवाना होकर नोएडा में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी शनिवार को सुबह तकरीबन 8:30 बजे काजलिया पाड़ा के यहां पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार जीजे 05 आरक्यू 1425 चार पहिया वाहन का चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और चलते हुए ट्रक के पीछे घुस गया। जानकारी के अनुसार कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी। एयर बैलून खुलने से कार सवार की जान बच गई मगर गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को रतलाम के डॉक्टर लक्ष्मी नारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां पर साहिल कुमार (38), स्वेनका (35 ), बच्चे शनय (15) और श्यान (4) का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जानकारी में सूरत का परिवार नोएडा में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने जा रहा था।
आगे से कार पूरी क्षतिग्रस्त
कार की रफ्तार काफी तेज थी। इससे कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। इससे कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी। एयर बैलून खुलने से कार सवार की जान बच गई मगर गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
