चाकू की नोक पर 15 टन प्याज से भरा ट्रक लूटने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

टोंकखुर्द: थाना क्षेत्र में प्याज से भरे ट्रक की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालक और क्लीनर को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटा गया प्याज, ट्रक, नकदी, मोबाइल, जीपीएस उपकरण और वारदात में इस्तेमाल कार व चाकू सहित करीब 30 लाख रुपये का मश्रुका बरामद किया है।

गत दिवस फरियादी ओमप्रकाश श्रीवास निवासी जिला भिंड ने थाना टोंकखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चोईथराम सब्जी मण्डी इंदौर से प्याज की 265 कट्टिया भरकर शहजानपुर उत्तरप्रदेश के लिए निकले थे। मक्सी रोड पर रात करीब 1.30 बजे सडक पिपल्या के पास गाड़ी बंद हो गई, तभी एक सफेद रंग की कार में आए 5 लड़कों ने मारपीट की, 1500 रुपए व मोबाइल छीन लिएा। प्याज से भरे ट्रक को भी लूट लिया। ट्रक को देवास बायपास पर छोड़कर फरार हो गए।

मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द निरीक्षक हितेश पाटील के नेतृत्व में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के आरोपीगण सफेद रंग की कार में मक्सी उज्जैन रोड के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपीगण आदिल उर्फ मस्तान खां उम्र 19 निवासी ग्राम बोडा थाना बोडा जिला राजगढ़ हाल मुकाम ग्रीन पार्क नया गेट इन्दौर, फरहान कुरैशी निवासी छोटा चम्बल ऐशबाग जिला भोपाल, अभिषेक दांगी निवासी राजेन्द्र नगर थाना बजरिया जिला भोपाल, अभय यादव निवासी राजेन्द्र नगर कालोनी थाना बजरिया जिला भोपाल, कृष्णा भाटी निवासी इंदौर को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ट्रक को लूटा था तथा प्याज को अपने अन्य दो साथी अर्पित तंवर निवासी ग्राम गवला मांचल थाना पीथमपुर जिला इन्दौर एवं आरिफ उर्फ आरु खान निवासी ग्राम मगरखेड़ा थाना बाणगंगा इन्दौर के साथ मिलकर इन्दौर धार रोड पर स्थित कालेक व्यू ढाबे के पीछे टापरी में छुपा दिया है। आरोपियों की निशादेही से लूटी हुई प्याज, घटना में प्रयुक्त कार, धारदार चाकू, फरियादी का मोबाइल फोन तथा लूटे हुए पैसे कुल कीमत लगभग 30 लाख का माल जब्त किया गया।

Next Post

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली में गुंडा-निगरानी बदमाशों की कराई गई परेड, दी गई कड़ी चेतावनी

Wed Oct 14 , 2026
दमोह: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में 14 अक्टूबर को […]

You May Like

Play sound