आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली में गुंडा-निगरानी बदमाशों की कराई गई परेड, दी गई कड़ी चेतावनी

दमोह: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में 14 अक्टूबर को थाना कोतवाली परिसर में क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और निगरानी अपराधियों की परेड आयोजित की गई।

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा परेड के दौरान थाना स्तर पर सभी आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों के डोजियर (रिकॉर्ड) अपडेट कराए गए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर.पांडेय व थाना प्रभारी कोतवाली निरी. मनीष कुमार द्वारा सभी आदतन अपराधियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, शांतिभंग या संदेहास्पद गतिविधि घटित नहीं करेंगे।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के संबंध में लाल नोटिस उक्त गुंडा-निगरानी बदमाशों को दिए गए व निर्देशित किया गया कि यदि कोई भी गुंडा-निगरानी बदमाश किसी अप्रिय घटना या अशांति फैलाने में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखी जा रही है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम:
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्र.आर. अजीत दुबे, प्र.आर. नरेन्द्र अहिरवार, आरक्षक दरबारी लाल, आर. जितेन्द्र प्रजापति, आर. रामकृष्ण यादव, आर.रतिराम अहिरवार,आर.विपिन राजपूत।

Next Post

संजय टाइगर रिजर्व में 6 दिवसीय हाथी महोत्सव का समापन

Wed Oct 14 , 2026
सीधी:संजय टाइगर रिजर्व सीधी के वन परिक्षेत्र दुबरी के खैरी झील हाथी कैंप में आज हाथी महोत्सव का समापन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। हाथी महोत्सव का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम व सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के उपस्थिति में […]

You May Like

Play sound