ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत

तेहरान 06 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के बहरेस्तान में किये गये हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी और इजरायली सेना ने बहरेस्तान क्षेत्र के क़लेह मीर शहर में दो रिहायशी इमारतों पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। गौरतलब है कि यह क्षेत्र तेहरान प्रांत का एक घनी आबादी वाला इलाका है। बहरेस्तान के गवर्नर ने बताया कि मलबे को हटाने और मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 

Next Post

वाराणसी में बंद पड़े पेट्रोल पंप में मिला सिलेंडरों का जखीरा

Mon Apr 6 , 2026
वाराणसी, 6 अप्रैल (वार्ता) वाराणसी की कैंट थाना पुलिस ने रविवार शाम चौका घाट क्षेत्र में बंद पड़े एक पेट्रोल पंप की बिल्डिंग में छापा मारकर अवैध तरीके से भंडारण किए गए 230 से अधिक कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 180 सिलेंडर भरे हुए मिले हैं। पुलिस […]

You May Like