आध्या पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाई प्रतिमा

सीहोर. आध्या पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और पुष्पों से सजाया गया था. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी कक्षा का एक नन्हा बालक रहा. जिसे संपूर्ण श्रृंगार व परिधान के साथ भगवान गणेश के रूप में प्रस्तुत किया गया. बच्चों ने गणपति बप्पा के जयकारों से पूरे वातावरण को गूंजायमान कर दिया. साथ ही भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को भगवान गणेश की शिक्षाओं, विद्या का महत्व, माता-पिता का सम्मान और सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का संदेश दिया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति स मान की भावना जागृत करते हैं और साथ ही उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया. विद्यालय में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा.

 

Next Post

लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

Wed Aug 27 , 2025
इछावर। पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई लाख रुपए का माल बरामद किया है. 8 जुलाई को वार्ड क्रमांक 9 निवासी राजेंद्र गुप्ता की किराना दुकान से सामान व नगदी, 5 जुलाई को वार्ड 8 निवासी अनिल विश्वकर्मा […]

You May Like