दतिया:नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने पीतांबरा माई की पूजा अर्चना के बाद दतिया पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली का औचक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड, संसाधनों, उपकरणों के रख रखाव, भवन एवं परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया। थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे, एसडीओपी आकांक्षा जैन एवं कोतवाली टी आई धीरेंद्र मिश्रा भी साथ रहे।
नवागत पुलिस अधीक्षक खण्डेलवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि वे जिले के लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल का स्वागत पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे जिले के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
