भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या मामले में पुलिस ने किया चालान पेश

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के भाजपा नेता मोनू कल्याणे की दो महीने पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में एमजीरोड पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विवेचना के बाद चालान जेएमएफसी जयकुमार जैन की कोर्ट में पेश कर दिया है.एमजीरोड पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्जुन पथरोड़, पीयूष पथरोड़, मोंटी उर्फ कल्लू चोटाले, भरत ठाकुर और कमल पथरोड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 294, 506, 34, 120-बी, 212 के अतिरिक्त आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत चालान पेश किया है. जेएमएफसी कोर्ट ने प्रकरण को सत्र न्यायालय में उपार्जित किया, जहां अब इसकी ट्रायल चलेगी. वहीं इसी प्रकरण में कमल और मोंटी नामक आरोपी जमानत पर हैं, जबकि शेष तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. कोर्ट ने इन सभी को आगामी 23 जनवरी को सत्र न्यायालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

यह था मामला
घटना 23 जून 2024 को चिमनबाग चौराहे के पास स्थित उषा फाटक में देर रात करीब तीन बजे भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय भाजपा नेता मोनू कल्याण अपने साथियों के साथ भगवा यात्रा की तैयारी में पोस्टर लगा रहा था. इसी दौरान दोपहिया वाहन पर आए आरोपियों ने थोड़ी देर बातचीत के बाद उसे गोली मार दी थी, जिससे मोनू की मौत हो गई थी.

Next Post

आउट सोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Wed Jan 15 , 2025
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप लखनादौन(सिवनी)लखनादौन के कुर्सीपर में बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी भुवन भलावी की 11 के व्ही लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना के समय भुवन घंटों तक बिजली के खंभे पर लटके […]

You May Like